मृतकों के नाम पर हो रहा है पीडीएस दुकान से राशन का उठाव ।एक सालों से लोगो को नही दिया जा रहा मिट्टी तेल।नाम जद लिखित शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

बलौदाबाजार – बिलाई गढ़ के ग्राम देवरबोड में पिछले 3 वर्ष से ऐसे सात महिलाओं के नाम से राशन आबंटित हो रहा है जो इस दुनिया में है ही नहीं। मृत महिलाओं के नाम से राशन आबंटन किया जा रहा है। लेकिन इस मृत महिलाओं के राशन को जागृति महिला स्व सहायता समूह के सेल्समैन ही डकार रहा है। वही शासकीय उचित मूल्य की दुकान में या पंजीकृत समितियों के द्वारा जीवित लोगों को राशन दिया जाता है, लेकिन यहां पर परलोक सिधार चुके लोगों के नाम पर भी कई सालो से चावल का उठाव हो रहा है। वही एक वर्षो से मिट्टी तेल भी लोगो को नसीब में नही है।जागृति महिला स्व सहायता समूह देवरबोड के द्वारा गबन किया जा रहा है।

मृत्यु हो चुके कई उपभोक्ताओं का राशन का उठाव जागृति महिला स्व सहायता समूह के लोगो द्वारा किया जा रहा है। साथ ही संबंधित घर वालों को पता ही नहीं है, की राशन का उठाव हो रहा है ।यह पूरा मामला बिलाईगढ़ विकास खण्ड अंतगर्त ग्राम पंचायत देवरबोड में संचालित कर रहे जागृति महिला स्व सहायता समूह के लोगो द्वारा गांव के मृत्यु हो गए सात लोगो का विगत कई वर्षों से राशन सामग्री अवैधानिक ऑफलाइन के रूप से निकाल कर राशन का दुरुपयोग कर रहे है वही शासन को धोखे में रख कर राशन सामग्री उठाव किया जा रहा है, जिससे शासन को क्षति पहुचा रहे है। जागृति महिला स्व सहायता समूह द्वारा मृत्यु हुए लोगो का राशन उठाव कर रहे उनका नाम झंगलीबाई राशनकार्ड क्रमांक 226446571942, कुंज बाई बंजारे राशनकार्ड क्रमांक 226442926698, मंगली राशनकार्ड क्रमांक 226448382440 और गयामती पति दुकालू, श्याम बाई पति अनंतराम, दुलती, मीराबाई इन सात महिलाओं की मृत्यु हो जाने के बाद भी खाद्य विभाग द्वारा उनके नाम से राशन आबंटन लगातार किया जा रहा है। मृत होने की जानकारी सेल्समेन द्वारा खाद्य विभाग को नहीं दिया गया है। इसके कारण राशन आबंटन हो रहा है। और सेल्समेन मृतक के नाम के राशन को स्वयं ही डकार रहा है।
वही गांव वालों ने बताया कि सोसायटी संचालित कर रहे महिला स्व सहायता समूह के लोग बीते 3 सालो से पहले ही मृत्यु हो चुके व्यक्तियों का राशन उठाया जा रहा है और जीवित और जरूरत मंद लोगों को राशन नही मिल रहे लोगो के नाम निम्नांकित है मधुसूदन, चन्द्रभूषण,रजनी,सरोजनी,तुलेश्वरी,अंजू,जानकी,यश कुमारी। इन सभी लोग जीवित होने के बाद भी राशन नही दिया जा रहा है। साथ ही इसके अलावा 1 साल से गांव वालों को मिट्टी तेल नही देने की बात सामने आई है इसकी शिकायत कई बार अधिकारी को करने बाद भी इस समूह पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
वही हो रहे धांधली के बारे में मीडिया द्वारा संबंधित अधिकारियों को अवगत करने बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। साथ ही जागृति महिला समूह के सेल्समैन हरिश्चन्द भारद्वाज से पूछने के लिए सम्पर्क किया गया तो उसने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है बस हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। और यही नही शिकायतकर्ता ने अपने शिकायत पत्र में स्पष्ट नाम सहित शिकायत करने के बाद भी बिलाईगढ़ एस डीएम द्वारा कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है , इस मामले में रफादफा करने की बात कही जा रही है। और वही इससे साफ जाहिर होता कि समूह व सेल्समैन की दबंगई किया जा रहा है।इस विषय पर
बिलाईगढ़ एस डीएम के. एल सोरी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हु ई है, जांच की जा रही है, न्यायालय प्रक्रिया चलने की बात कही।वर्सन-शिकायतकर्ता- वीरेंद्र कुमार तेंदुलकर- ने बताया कि जागृति महिला स्व सहायता समूह द्वारा मृत्यु हुए लोगो का राशन उठाव किया जा रहा है और जीवित लोगो को राशन नही दे रहे हैं।साथ ही एक साल से मिट्टी तेल भी नही दिए जा रहे है, लेकिन बिलाईगढ़ एस डी एम को लिखित शिकायत व प्रतिलिपि विधायक ,फूड अधिकारी को अवगत कराने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नही की जा रही है इससे साफ जाहिर होता है कि इस मामले को रफादफा किया रहा है।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close