बिलासपुर 05 मई 2021। जे.जे. हास्पिटल, तोरवा बिलासपुर की एक बड़ी लापरवाहीं का मामला सामने आया जंहा पत्नी श्रीमती रीना खरे,अपने पति स्व. श्री शशि खरे 19/04/2021 दिन सोमवार को शाम 4 बजे जेजे हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुचे थे इस दौरान उनके पति स्व.शशि खरे स्वयं से चलाते हुए जे.जे. हास्पिटल तोरवा पहुंचे थे,जंहा बिना कोविड जॉच किये आक्सीजन लेवल चेक किये चेक करने पर SPo2 90 बताने पर गंभीर बताकर भर्ती कर लिया गया। दो दिन बाद स्थिति में सुधार न होने पर उनकी पत्नी रीना खरे के द्वारा कोविड जाँच के लिये निवेदन किया गया परंतु टेस्ट कीट उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर उन्हें गुमराह किया गया एवं शाशि के साथ उनकी पत्नी को भी रखा गया जहाँ उनकी पत्नी भी कोविड पॉजिटिव हो गई । चार दिन बाद मरीज की स्थिति में सुधार नही आने के बाद सी. टी. स्कैन करवाया गया। जिस में कोविक पॉजिटिव संभावित का रिपोर्ट आया। 5 दिन बाद मरीज और भी गंभीर हो कर उसका आक्सीजन लेवल 80 हो जाने पर जे. जे. हॉस्पिटल अपना हाथ खींचते मरीज को जिला हॉस्पिटल के डा. अनिल गुप्ता का मोबाईल नंबर देकर जिला हॉस्पिटल रिफर कर दिया । साथ ही यह कहा गया कि प्रायवेट हॉस्पिटल में सरकारी दवाईयाँ नहीं मिलती जिला हास्पिटल में ही सही ईलाज होगा।
चूंकि जे. जे. हॉस्पिटल के द्वारा शशि खरे का कोविड पॉजिटिव या निगेटिव का रिपोर्ट, पत्नी रीना खरे को नहीं दिया गया था। इस कारणवश मरीज की अन्य किसी हॉस्पिटल में भर्ती नहीं करा पाईं । परिणाम स्वरूप 25/04/2021 दिन रविवार को पति शशि खरे जी का स्वर्गवास हो गया।
इसी विषय में श्रीमती रीना खरे अपने पति के इंसाफ के लिये नारी शक्ति टीम बिलासपुर के संयोजक धनंजय गोस्वामी से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी देते हुये अपने पति स्व शशि खरे की मृत्यु का पूर्णतः जिम्मेदार जे.जे. हॉस्पिटल तोरवा को ठहराया एवं इंसाफ के लिये मद्दत मांगी। जिस पर नारी शक्ति टीम के द्वारा हर सम्भव मद्दत का भरोसा दिलाते हुए जिला कलेक्टर से मिलकर मामले की जानकारी दी गईं तथा दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुये इंसाफ दिलाने का आग्राह किया गया। इसी संबंध में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी,बिलासपुर व थाना प्रभारी तोरवा से भी मिलकर इस मामले को संज्ञान में लाया गया है।
इस दौरान नारी शक्ति टीम के संयोजक धनंजय गोस्वामी , नितिशा पमनानी, वर्षा चंद्रवंशी, प्रीति सिंह, मधु बर्मन, लता यादव, अदिति देवांगन, प्रियंका सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।