मुख्यमंत्री भुपेश बघेल अपने अल्प प्रवास में अचानक शहर पहुचे , विधायक सहित संगठन के कार्यकर्ताओं से की भेट।

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 5 जुलाई 2020। प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल आज अचानक अपने एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने बिलासपुर पहुँच।

 

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सडक मार्ग से होकर दोपहर अपने एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने शहर पहुचे। इस बीच कुछ देर के लिए छत्तीसगढ़ भवन में भी कांग्रेस कार्यकताओ से भेट करने के लिए रुके । जंहा विधायक शैलेश पांडेय से बिलासपुर विधानसभा की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य बातों पर बातचीत की। इसके साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं से भी मिले।

 

 

आज मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने शहर के रोड़ में जानवरों को बैठे हुए देखे जाने पर कलेक्टर पर अपनी नाराजगी भी जाहिर किये। ज्ञात हो कि सरकार ने सड़क में आवारा घूमने वाले जानवरों को रोकने के लिए “रोका छेका” योजना चला रही है। इसके बाद भी रोड़ में जानवरो के मिलने पर मुख्यमंत्री की इस तरह की नाराजगी लाजमी है।

 

 

मुख्यमंत्री के आगमन पर छत्तीसगढ़ भवन में विधायक शैलेश पांडेय,अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, प्रमोद नायक ,महापौर रामशरण यादव सहित संगठन के कार्यकर्ता व कलेक्टर सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close