हरेठीकला में सरपंच की गई कुर्सी 15 पंचों ने खिलाफ में किया मतदान

हरेठीकला में सरपंच की गई कुर्सी 15 पंचों ने खिलाफ में किया मतदान

 

अविश्वास प्रस्ताव पारित, एक भी पंच ने नहीं दिया साथ

बिर्रा /ग्राम पंचायत हरेठीकला में आखिरकार सरपंच को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आयोजित विशेष सम्मेलन में पंचायत के सभी 15 पंचों ने एकजुट होकर विरोध में मतदान किया। सरपंच के समर्थन में एक भी मत नहीं पड़ने से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। सभी पंचों की एकजुटता ने ग्राम पंचायत की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है।

जनपद पंचायत जैजैपुर के अविश्वास प्रस्ताव पर शक्ति परीक्षण के लिए शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह से ही ग्राम पंचायत भवन हरेठीकला में गहमागहमी का माहौल रहा। मतदान की प्रक्रिया को लेकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी थी। पूरे गांव में इस राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थीं। प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा के बीच विशेष सम्मेलन की कार्यवाही संपन्न कराई गई। पंचायत में कुल 15 पंच है।

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सभी 15 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अपना मत दिया। इस तरह प्रस्ताव को शत-प्रतिशत समर्थन मिला और सरपंच सुशीला बाई सिदार अपना पद बचाने में नाकाम रहीं।

किसी भी पंच का उनके पक्ष में मतदान नहीं करना पंचायत के भीतर उनके खिलाफ बनी नाराजगी और विरोध की एकजुटता को दर्शाता है। सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने से पहले ही ग्राम पंचायत में विवाद की स्थिति बन गई थी। पंचायत के सभी पंचों ने जनपद पंचायत जैजैपुर पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप को लिखित शिकायत सौंपी थी।

शिकायत में पंचों ने आरोप लगाया था कि पिछले करीब डेढ़ साल के दौरान ग्राम पंचायत में केवल एक सामान्य बैठक आयोजित की गई। इसके बाद न तो कोई सामान्य बैठक बुलाई गई और न ही ग्रामसभा का आयोजन किया गया। पंचों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया था कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना प्रस्ताव पंजी एवं उपस्थिति पंजी में कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए और पंचायत की राशि का आहरण कर लिया गया। पंचायत के कामकाज में कथित अनियमितताओं और पंचों की अनदेखी को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ था। इसी विवाद ने आगे चलकर अविश्वास प्रस्ताव का रूप ले लिया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close