पटवारियों की हड़ताल स्थगित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आश्वासन के बाद लिया फैसला

खपरीडीह क्षेत्र में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

 

रायपुर, 22 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में जारी पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सकारात्मक चर्चा और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के आश्वासन के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है।

 

मुख्यमंत्री निवास में रविवार को पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटवारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान बातचीत और आपसी समझ से किया जाना चाहिए।

 

वेतन विसंगति और पदोन्नति के लिए बनेगी समिति

 

मुख्यमंत्री ने पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति सभी संबंधित पहलुओं का अध्ययन कर मांगों के निराकरण के संबंध में अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।

 

हड़ताल अवधि की कार्रवाई पर भी होगा विचार

 

मुख्यमंत्री ने हड़ताल अवधि के दौरान हुई कार्यवाहियों के संबंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी उचित मांगों के समाधान के लिए संवेदनशील है।

 

मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और समिति गठित करने के निर्णय से संतुष्ट पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इस फैसले से प्रदेश में राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों के दोबारा सुचारु होने की उम्मीद है।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close