
महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से मिले डिप्टी CM विजय शर्मा, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
रायपुर, 16 सितंबर 2026। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र के लोगों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर एम्स पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे सक्ती, हेलीपेड पर हुआ भव्य स्वागत
एम्स पहुंचकर घायलों का जाना हाल
उप मुख्यमंत्री मंगलवार देर शाम एम्स रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में घायल लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है।
इस दौरान उन्होंने ग्राम बांधाटोला निवासी 5 वर्षीय लुकेश पटेल, 2 वर्षीय डाली पटेल और 26 वर्षीय ललिता पटेल से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना।

विशेषज्ञ डॉक्टरों से ली उपचार की जानकारी
विजय शर्मा ने एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी चर्चा की। उन्होंने घायलों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे उपचार और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हादसे के बाद लगातार परिवारों के संपर्क में
उप मुख्यमंत्री हादसे के बाद से ही पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं। अस्पताल में भर्ती से लेकर उपचार तक की स्थिति की जानकारी लेते हुए परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
गांव-गांव पहुंच रहा ‘आशीर्वाद का दीया’ का संदेश, 17 सितंबर को दीप जलाने की अपील
दिवंगतों के परिजनों से पहले ही मिल चुके हैं
हादसे के बाद विजय शर्मा कबीरधाम जिले में दुर्घटना में दिवंगत लोगों के घर भी पहुंचे थे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।
इसी दौरान उन्होंने हादसे में घायल लोगों के परिजनों से भी मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली थी।



