
ट्रेनिंग सेमिनार एवं सलेक्शन मैच का आयोजन आगामी 19 सितंबर शनिवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक
जांजगीर- नवोदित खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय फेंसिंग (तलवारबाजी) ट्रेनिंग सेमिनार एवं सलेक्शन मैच का आयोजन आगामी 19 सितंबर शनिवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक सांस्कृतिक भवन कचहरी चौक जांजगीर में जिला फेंसिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया है सेमिनार में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वीर हनुमान अवार्ड से सम्मानित NIS कोच जॉंशन सोलोमन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के पश्चात अलग अलग आयु समूहों के बालक/बालिका सायबर, इप्पी, फाइल इवेंट के ट्रॉयल स्पर्धा के माध्यम से नवीन प्रतिभागियों चयन कर उन्हें सम्मानित करेगे,जिस हेतु जिले के प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों को उक्त आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान एवं सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा इस हेतु आवश्यक तैयारी जिला फेंसिंग संघ एवं जिला ओलंपिक संघ के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है,प्राचीन तलवारबाजी खेल का आधुनिक डिजाइन कर ओलंपिक में खेले जाने वाले इस खेल में जांजगीर चाम्पा जिले सहित प्रदेश के छः खिलाड़ियों को सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा का अवसर भी दिया जा रहा है,आयोजन कमेटी द्वारा खिलाड़ियों को इस आयोजन में अधिक संख्या में सम्मिलित होकर लाभ उठाने की अपील किया गया है।



