
भुइया साफ्टवेयर नहीं कर रहा काम, किसान हो रहे है परेशान
गिधौरी 21सितंबर2021 – छत्तीसगढ़ में भू अभिलेख कंप्यूटरीकरण परोलियोजना अन्तर्गत भुइया साफ्टवेयर एन आई सी द्वारा अपडेट किए जाने के कारण पिछले 8 सितंबर से ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है।और भुइया सर्वर नहीं चलने के कारण आन लाइन फसल प्रविष्टि करने में भारी कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है।

जिससे किसानों को बी 1 , की नकल निकालने पर परेशानी करना पड़ रहा है। ग्राम बरेली , नरधा , मतिया , मड़वा , अमोदी , और गिरौदपुरी में गिरदावरी का काम चल रहा है, जिसमे ग्राम बरेली में 20 सितंबर को निरीक्षण करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसडोल श्री मिथिलेश डोंडे , रा नि हरीश कुमार साहू , रा नि आकाश कश्यप , पहुंचे हुए थे। पटवारी होलिका प्रसाद कैवर्त्य , रामकुमार रात्रे , राकेश ताम्रकार , पुष्पेन्द्र पटेल , मोती राम साहू सरपंच ग्राम पंचायत बरेली , जितेंद्र दास महंत कोटवार , राकेश कुमार साहू पंच एवम् ग्रामवासी उपस्थित रहे है।



