शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय के नेतृत्व में, महिला काँग्रेस की 11 सदस्यीय टीम असम में चुनाव प्रचार में जुटी

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 26 मार्च 2021। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुष्मीतदेव जी के नेतृत्व में बिलासपुर महिला कांग्रेस की टीम असम में धुंआधार काँग्रेस के प्रचार में जुटी हुई है।

 

बिलासपुर की शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सीमा पाण्डेय के नेतृत्व में 11 सदस्यीय महिला पदाधिकारियों की टीम असम में कांग्रेस प्रत्याशीयो के लिए प्रचार- प्रसार में दिन रात जुटी हुई है।

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार बिलासपुर की शहर महिला कांग्रेस की टीम को असम के सिलचर ,लखीमपुर और बदरपुर जिले के बरखोला विधानसभा की जवाबदारी सौपी गई है । जंहा महिला कांग्रेस की टीम के द्वारा लगातार कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सघन प्रचार- प्रसार की जा रही है।

बिलासपुर से असम चुनाव प्रचार के लिए जाने वाली 11 सदस्यीय टीम में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, हमीदा खान,माया मिश्रा, गजमती भानु ,सुधा सरोज ,हिमानी, ममता राठौर,चंद्रवती साहू,पूजा देवांगन, अपर्णा फ्रांसिस, किरण सिन्हा आदि है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close