खपरीडीह क्षेत्र में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

जैव विविधता संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ में बनेंगे नए नियम, विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव

 

जांजगीर-चांपा, 22 नवंबर 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत खपरीडीह अवैध रेत परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इस दौरान तहसीलदार प्रशांत पटेल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने कहा है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close