रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े अम्बेडकर हॉस्पिटल में पदस्थ महिला स्टॉफ नर्स की रिपोर्ट कल कोरोना पोसेटिव आने के बाद से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला स्टाफ नर्स की अम्बेडकर हॉस्पिटल के कोरोना ओपीडी में ड्यूटी लगी हुई थी महिला को कल अचानक तबियत खराब लगने लगी तक उसका सेम्पल जांच के लिए लिया गया था जिसकी देर शाम रिपोर्ट कोरोना पोसेटिव आई।
जिसके बाद महिला को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। वही महिला स्टाफ नर्स के पोसेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मचा हुआ है । बताया गया कि महिला देवेन्द्र नगर की रहने वाली है जिसकी जानकारी प्रशासन को लगने पर देवेन्द्र नगर एरिया को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है।
अब स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आने वाले सभी का पतासाजी कर कोरेन्टीन करने की तैयारी में जुटा है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर लिया आशीर्वाद
5 hours ago
महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, बातचीत और वैज्ञानिक आकलन से समाधान निकालने पर जोर
5 hours ago
बस्तर की बदली तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर