अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही नई राह

 

रायपुर, 20 सितंबर 2026। आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना नई उम्मीद लेकर आई है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की इस योजना के तहत नारायणपुर जिले के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा का अवसर मिल रहा है।

 

जिन बड़े निजी आवासीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक रूप से मुश्किल था, अब उन्हीं संस्थानों में उनके बच्चों को पढ़ने का मौका मिल रहा है।

 

राजमिस्त्री के बेटे का राजकुमार कॉलेज में चयन

 

नारायणपुर के ग्राम खरगांव में राजमिस्त्री का काम करने वाले रामधर दुग्गा के बेटे साहिल दुग्गा का चयन राजकुमार कॉलेज, रायपुर में हुआ है।

 

साहिल के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। रामधर का कहना है कि श्रमिक परिवार के लिए इतने बड़े स्कूल में बच्चे को पढ़ाना आसान नहीं था, लेकिन सरकार की योजना से बेटे को यह अवसर मिल पाया।

 

रेजा-कुली की बेटी अब DPS में पढ़ेगी

 

नारायणपुर के जगदीश मंदिर वार्ड की रहने वाली डिगेश्वरी जैन रेजा-कुली का काम करती हैं। उनकी बेटी तेजल जैन का चयन दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), राजनांदगांव में निःशुल्क पढ़ाई के लिए हुआ है।

 

इसी तरह ओरछा तहसील के ग्राम कुतुल की रेजा-कुली गणेशिया उसेंडी की बेटी दिप्ती उसेंडी और ग्राम बाकुलवाही के दयाल सिंह पात्र की बेटी पूर्वी पात्र का चयन संस्कार द गुरुकुल, बस्तर में हुआ है।

 

वहीं ग्राम बोरण्ड निवासी बेनु राम राना के बेटे हिमांशु राना को कृष्णा एजुकेशन सोसायटी, भिलाई में रहकर पढ़ाई करने का अवसर मिला है।

 

पढ़ाई के साथ बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा

 

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आगे बढ़ने का अवसर देना है। आवासीय स्कूलों में पढ़ाई के साथ बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा।

 

हितग्राही परिवारों ने इस योजना के लिए श्रम विभाग के प्रति आभार जताया है। परिवारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close