25 एकड़ बंजर जमीन बनी कमाई का जरिया, 14 महिलाएं लखपति दीदी बनने की राह पर

 

रायपुर, 20 सितंबर 2026। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील के ग्राम सुखापाली में महिलाओं ने मेहनत और सरकारी योजनाओं की मदद से बंजर जमीन को कमाई के साधन में बदलने की पहल की है।

 

गांव की करीब 25 एकड़ शासकीय जमीन लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में थी। प्रशासन और ग्राम पंचायत के प्रयास से जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसके बाद इसी जमीन को ग्रामीण महिलाओं की आजीविका से जोड़ने की योजना बनाई गई।

 

सरकारी योजनाओं से तैयार हुआ मॉडल फार्म

 

जमीन को खेती के लिए तैयार करने के लिए अलग-अलग सरकारी योजनाओं को आपस में जोड़ा गया। वीबी-जीरामजी योजना के तहत जमीन को कृषि योग्य बनाने के साथ शेड का निर्माण कराया गया।

 

वहीं जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) से 25 एकड़ जमीन की सुरक्षा के लिए चैन-लिंकिंग फेंसिंग और ड्रिप सिंचाई की व्यवस्था की गई।

 

क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के माध्यम से हरियाली स्व-सहायता समूह को 10 लाख रुपये की ऋण सहायता भी मिली।

 

7,300 अमरूद के पौधे लगाए

 

मिली आर्थिक मदद से हरियाली स्व-सहायता समूह की 14 महिलाओं ने करीब 7,300 अमरूद के पौधे लगाए हैं। इनमें VNR और पिंक ताइवान जैसी किस्में शामिल हैं।

 

अमरूद के पौधों से फल मिलने में समय लगेगा। इसलिए महिलाओं ने खाली जमीन का उपयोग करते हुए अमरूद के साथ दूसरी फसलों की खेती भी शुरू कर दी।

 

अमरूद के साथ खीरा और लौकी की खेती

 

महिलाओं ने अमरूद के पौधों के बीच खाली जगह में खीरा, लौकी, मखना और दूसरी नकदी फसलों की खेती शुरू की है।

 

इन फसलों को स्थानीय बाजार और मंडियों में बेचकर समूह को नियमित आमदनी मिलने लगी है। इससे अमरूद की फसल तैयार होने तक भी महिलाओं की आय बनी रहेगी।

 

लखपति दीदी बनने की दिशा में बढ़ रहीं महिलाएं

 

25 एकड़ जमीन पर अब खेती, बागवानी और आधुनिक सिंचाई का काम एक साथ दिखाई दे रहा है। हरियाली स्व-सहायता समूह की 14 महिलाएं पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर व्यावसायिक खेती की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

 

सुखापाली का यह प्रयास दिखाता है कि सही योजना, मेहनत और सरकारी योजनाओं के बेहतर इस्तेमाल से बंजर जमीन को भी रोजगार और कमाई के साधन में बदला जा सकता है।

 

इन महिलाओं का लक्ष्य अब अपनी आमदनी बढ़ाकर ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ना है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close