जिला जेल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बंदियों को मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी

 

जांजगीर-चांपा, 19 सितंबर 2026। जिला जेल जांजगीर-खोखरा का शनिवार को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहअध्यक्ष जयदीप गर्ग, कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों ने निरीक्षण किया।

 

यह निरीक्षण माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान लीगल एड क्लिनिक, बंदियों के परिजनों के लिए मुलाकाती हेल्प डेस्क, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, बैरकों, मुलाकात कक्ष और जेल भवन की व्यवस्थाओं को देखा गया। अधिकारियों ने बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, शौचालय, पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की भी जानकारी ली।

 

इसके अलावा जेल में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। अधिकारियों ने शिकायत पेटी, बंदियों के कपड़ों की स्थिति और जेल में रखे जाने वाले विभिन्न रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया।

बंदियों के प्रकरणों में आने वाली समस्याओं और जेल में जाति के आधार पर किसी तरह के भेदभाव से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई।

 

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक डी.डी. टोडर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता लिलेश्वर प्रसाद रत्नाकर, पैरालीगल वालेंटियर जयराम गढ़ेवाल, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close