PM मोदी के जन्मदिन पर घर-घर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीप’, CM साय ने किया आह्वान

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI Conclave आयोजित, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

रायपुर, 17 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना जीवन जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित किया है।

 

मुख्यमंत्री साय गुरुवार को बीरगांव के बुधवारी बाजार मैदान में आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

किसान और मजदूर विकास की मजबूत नींव

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान के परिश्रम से देश के अन्न भंडार भरते हैं, जबकि श्रमिकों के श्रम से सड़क, भवन, उद्योग और दूसरी विकास परियोजनाएं तैयार होती हैं। किसान, मजदूर, कारीगर और शिल्पकार छत्तीसगढ़ की प्रगति के महत्वपूर्ण भागीदार हैं।

 

उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना इन्हीं श्रमवीरों की मेहनत और कौशल से पूरा होगा। राज्य सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है।

 

श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर जोर

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत 200 बच्चों को निजी आवासीय स्कूलों में पढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।

 

उन्होंने श्रमिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन कराने की अपील की। साथ ही महिलाओं को ई-रिक्शा सहित स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।

 

किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में किसानों की बड़ी भूमिका है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को ज्यादा लाभकारी बनाने की दिशा में काम कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। किसानों को दो वर्षों का बकाया धान बोनस भी दिया गया है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तो गांव मजबूत होगा और गांव मजबूत होगा तो छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा।

 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता दी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उन्हें शिक्षा, कौशल, स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य है।

 

बीरगांव में ढाई साल में 175 करोड़ के विकास कार्य

 

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों में लगभग 175 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। इन कार्यों से सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित नगरीय सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी बीरगांव की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

बस्तर में विकास और रोजगार के नए अवसर

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर सहित प्रदेश के दूरस्थ इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ गांवों तक मूलभूत सुविधाएं और सरकारी योजनाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन और वनोपज आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और जनजातीय परिवारों की आय बढ़ाने के अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

 

76 प्रतिभाओं का सम्मान

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्य, समाजसेवा, खेल और विज्ञान सहित अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 76 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।

 

कार्यक्रम में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा तथा रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, किसान, श्रमिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

 

‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने की अपील

 

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ में प्रदेशवासियों से भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम हर परिवार अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close