छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI Conclave आयोजित, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

राज्य निर्वाचन आयुक्तों की बैठक में चुनावों को तकनीक-सक्षम बनाने पर मंथन, EVM प्रबंधन और डेटाबेस साझा करने पर बनी सहमति

रायपुर, 17 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गुरुवार को राज्य स्तरीय AI Conclave का आयोजन किया गया।

 

स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के तहत आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और विद्यार्थियों के बेहतर विकास के लिए AI का उपयोग करना है।

 

‘लाईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शाला त्यागी यानी स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए तैयार किए गए ‘लाईका चिन्हारी’ ऐप का विमोचन किया।

 

मंत्री ने कहा कि कॉन्क्लेव में सामने आए सुझाव और तकनीकी समाधान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मददगार होंगे। उन्होंने कहा कि AI के माध्यम से विद्यार्थियों के कौशल विकास को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।

 

AI शिक्षक की जगह नहीं लेगा

 

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलजीत सिंह ने कहा कि आज तकनीक के दौर में लोग कई तरह से AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार AI का उपयोग किया जा सकता है।

 

उन्होंने साफ किया कि AI शिक्षकों का विकल्प नहीं है, बल्कि शिक्षकों की मदद करने वाला एक साथी है।

 

वहीं, समग्र शिक्षा की आयुक्त डॉ. किरण कौशल ने कहा कि AI की मदद से स्कूलों में मौजूद स्मार्ट क्लास और ICT लैब का ज्यादा प्रभावी उपयोग किया जा सकेगा। इससे बच्चों को सरल और बेहतर तरीके से पढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

कई बड़े संस्थानों के विशेषज्ञ हुए शामिल

 

AI Conclave में देश और विदेश की कई प्रमुख तकनीकी कंपनियों और संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हुए। इनमें Google, Wadhwani AI, Amazon, Microsoft, Adobe, Khan Academy, Physics Wallah, IIT Bhilai, IIM Raipur, NIT Raipur और CHiPS सहित अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल रहे।

 

विशेषज्ञों ने शिक्षा के क्षेत्र में AI के उपयोग, नई तकनीकों और विद्यार्थियों के लिए इसके संभावित लाभों पर प्रस्तुतियां दीं।

 

शिक्षा विभाग तैयार करेगा AI रोडमैप

 

कॉन्क्लेव में सामने आए अलग-अलग तकनीकी समाधानों और नवाचारों का अध्ययन करने के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के लिए व्यापक AI रोडमैप तैयार किया जाएगा।

 

इस रोडमैप के जरिए शिक्षकों के लिए उपयोगी AI आधारित संसाधन विकसित करने और प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को तकनीक के साथ और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close