
होटल/लॉज संचालकों की बैठक लेकर, अप्रवासियों व्यक्तियों के संबंध में एसपी ने दिए आवश्यक सुरक्षा के निर्देश
जांजगीर चाम्पा ////होटल/लॉज संचालकों की बैठक लेकर, अप्रवासियों व्यक्तियों के संबंध में एसपी ने दिए आवश्यक सुरक्षा के निर्देश होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र (आईडी) अनिवार्य रूप से प्राप्त कर उसका सत्यापन करें।सभी आगंतुकों का पूरा विवरण निर्धारित होटल रजिस्टर में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज करें।किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 94791-93199 या टोल-फ्री नंबर 1800 233 1905 पर देजिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आज मंगलवार को पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में जिले के होटल/लॉज संचालकों की बैठक ली। बैठक में जिले में ठहरने वाले अप्रवासियों एवं बाहरी व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने होटल संचालकों से कहा कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करें तथा उनका पूरा विवरण होटल रजिस्टर में दर्ज करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल में ठहरता है या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना बिना विलंब संबंधित थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।बैठक में होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि अप्रवासियों एवं बाहरी व्यक्तियों के ठहरने की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। होटल संचालकों का सहयोग अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने सभी होटल संचालकों से पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।इस बैठक में SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित जिले के होटल, लॉज संचालक उपस्थित रहे।



