खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सख्त कार्रवाई

 

जांजगीर-चांपा, 08 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया।

 

खनिज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बलौदा विकासखंड के ग्राम केराकछार में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते पाए जाने पर 7 ट्रैक्टर, 2 टीपर और 1 हाईवा जब्त किए गए। इन वाहनों को पंतोरा चौकी के सुपुर्द किया गया, जबकि 2 टीपर को मौके पर ही नोटिस चस्पा कर सील किया गया।

 

इसी प्रकार चांपा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 1 ट्रैक्टर को जब्त कर थाना चांपा को सौंपा गया। हथनेवरा में जांच के दौरान 4 हाईवा जब्त किए गए, वहीं ग्राम पिपरदा में भी 4 हाईवा जब्त किए गए। इसके अलावा अवैध परिवहन में शामिल 3 हाईवा को जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षित रखा गया है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close