एवरेस्ट फतह के लिए तैयार जिले की बेटी: अमिता श्रीवास 9 अप्रैल को काठमांडू के लिए होंगी रवाना कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

 

जांजगीर-चांपा, 8 अप्रैल 2026। जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए 9 अप्रैल को काठमांडू के लिए रवाना होंगी। इस गौरवपूर्ण अभियान को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमिता श्रीवास को उनकी इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि होगी, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के साहस, आत्मविश्वास और सपनों का प्रतीक बनेगा।

 

इस बीच अमिता श्रीवास ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे से मुलाकात कर अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने बताया कि वे मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त तिरंगे को एवरेस्ट की चोटी पर फहराएंगी। कलेक्टर श्री महोबे ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और उनकी सफलता से युवाओं, विशेषकर बेटियों को नई प्रेरणा मिलेगी।

 

अमिता श्रीवास ने यह भी बताया कि वे अपने इस अभियान के माध्यम से “स्वच्छता ही सेवा” और “स्वच्छ भारत मिशन” का संदेश भी दुनिया तक पहुंचाएंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने माउंट किलिमंजारो फतह कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

 

इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close