
ब्रेकिंग न्यूज़:रंगों पर राजनीति कर भाजपा देश के युवाओं का ध्यान भटका रहे है – किशन बघेल
नवागढ़ – नवागढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता व प्रखर वक़्त किशन बघेल ने पठान फ़िल्म को लेकर चल रहे भगवा रंग पर विवाद को लेकर कहा कि भाजपा जनता को उनके मूल समस्याओं से ध्यान को भटकाने के लिए रंगों पर राजनीति कर रहे है। किशन बघेल ने कहा कि अभी वर्तमान में देश के युवा बेरोजगारी व महंगाई जैसे समस्याओं से झूझ रहे है। तथा ऐसे में लोगो को जीवन जीने में बहुत मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। देखा जाय तो देश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह परेशान व हतास व परेशान नजर आ रहे है। क्योकि भाजपा का कार्यकाल पूरी तरह असफल रहा है। इसलिए अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा इस तरह के मामलों को तूल दे रहे हैं। ताकि देश के युवाओं का ध्यान रोजगार व महंगाई पर न जाये और न ही इन पर कोई सवाल खड़ा करें। आगे किशन बघेल ने यह भी कहा कि ना जानें क्यूं ये भाजपा वाले आम इंसान की समस्याओं को अनदेखा कर ऐसी गलत बातों पर और धर्म के नाम पर समाज को विभाजित करते रहते हैं।