
ब्रेकिंग न्यूज़:बेरोजगार जनता दल छत्तीसगढ़ ने सुरज कुमार कश्यप को जांजगीर जिला अध्यक्ष, दिनेश कुमार चौहान को जांजगीर जिला सचिव, उत्तरा कुमार भारद्वाज को सक्ति जिला अध्यक्ष, सुनिता टंडन को प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ, हरजीत कुमार को प्रदेश संरक्षक के पद पर मनोनीत नियुक्त किया
नवागढ़:अधिवक्ता अजय कुमार सोनवानी संस्थापक बेरोजगार जनता दल छत्तीसगढ़ अपंजीकृत गैर राजनीतिक संगठन, के निर्देशन में “माननीय हरीश कुर्रे प्रदेश सचिव बेरोजगार जनता दल छत्तीसगढ़ गैर राजनीतिक संगठन” के द्वारा सुरज कुमार कश्यप पिता महावीर कश्यप निवासी जांजगीर, जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ को जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष, दिनेश कुमार चौहान पिता भूरू राम चौहान, ग्राम कंदरा, तहसील बलौदा, जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ को जिला सचिव, प उत्तरा कुमार भारद्वाज पिता योगराम भारद्वाज तहसील मालखरौदा जिला सक्ति छत्तीसगढ़ को सक्ति जिला अध्यक्ष, हरजीत कुमार को प्रदेश संरक्षक, सुनिता टंडन कोरबा निवासी को प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बेरोजगार जनता दल छत्तीसगढ़ ने मनोनीत नियुक्त होने एवं पद ग्रहण करने हेतु शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। प्रेस वार्ता में संगठन संस्थापक अधिवक्ता अजय कुमार सोनवानी ने कहा कि बेरोजगार जनता दल प्रथम संगठन होगा जो बेरोजगारों के हित में बेरोजगारों की आवाज बुलंद करने आवाज उठाने के लिए बेरोजगारों द्वारा बनाया गया जोकि छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा संगठन बनने जा रहा है संगठन संस्थापक ने यह भी कहा कि हर बेरोजगार इस संगठन का सदस्य है, भविष्य में पढ़ें लिखे इमानदार व्यक्तित्व के बेरोजगारों को लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व करने हेतु प्रेरित करेंगे। “बेरोजगार जनता दल छत्तीसगढ़” की बड़ी मुद्दों शिक्षा, स्वस्थ्य, रोजगार कि उचित व्यवस्था की बात करती है, एक राज्य एक नियम लागू करने की बात करती है।



