Global 36garh news:आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु लोहर्सी स्कूल में लगा केम्प
global36garh news: आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत “आपके द्वार आयुष्मान” (ADA)3.0 अभियान के दौरान छूटे हुए समस्त हितग्राहियों का निःशुल्क कार्ड बनाया जाना है।इस तारतम्य में आयुष्मान अभियान के तृतीय चरण में माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुरूप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरसी विख पामगढ़ में प्राचार्य हेमन्त यादव के द्वारा विद्यार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु कैम्प आयोजित किया गया था।कियोस्क आपरेटर दुर्गेश पटेल सीएचसी पामगढ़ सूरज कर्ष बम्हनीडीह,राजेन्द्र केशरवानी खरौद के द्वारा कार्ड पंजीयन का कार्य किया गया जिसमे 112 बच्चों का कार्ड बना हुवा पाया गया एवम 46 बच्चों का नवीन पंजीयन हुवा।कर्मचारियों का भी कार्ड बनाया गया।प्रचार्य ने बताया कि बच्चों एवम पलकों को पूर्व से प्रेरित किया जा रहा था।कार्ड बनाना सरल है मात्र आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर या फिंगर प्रिंट से ही पंजीयन हो जा रहा है।पंजीकृत बच्चों को प्लास्टिक PVC कार्ड प्रदान किया जाएगा।इस योजना के तहत कार्ड धारी हितग्राही को 50 हजार रु से 5 लाख रु तक पंजीकृत अस्पतालों में निःशलक चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाएगा।शासन की यह कल्याणकारी योजना से निश्चित रूप से कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों के लिये लाभदायक रहेगा।
स्कूल स्टॉफ से जसिंता टोप्पो,अशोक सोनी,गनपत दिनकर,प्रियंका गुप्ता,सकीना खातून,नीलिमा खूंटे,रामकुमारी कश्यप,बरखा नागेश,नीरा पुरैना आदि ने सहयोग प्रदान किया।



