अशोक नगर से बिरकोना रोड हुआ जर्जर,,सड़क गड्ढों में तब्दील,,अशोक वाटिका के सामने जानलेवा हुआ मार्ग, लोगों ने सड़क को तत्काल सुधारने की मांग कि।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

बिलासपुर 23 सितंबर 2022 ।अशोक नगर से बिरकोना मार्ग के अशोक वाटिका के सामने बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं।मार्ग में हर रोज हजारों लोग छोटी बड़ी गाड़ियों से आवाजाही करते हैं। इस गड्ढे में राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।सड़क में गड्ढे होने का मुख्य वजह ड्रीम इंकलुव कॉलोनी का निकासी पानी बताया जा रहा है।लोगों ने बताया की उक्त कॉलोनी का निस्तारी पानी सड़कों में बह रहा है।पानी निकासी के लिए नाली बनी हुई है लेकिन उसमें मलबा और मिट्टी पट गई है।

 

 

जिससे पानी नाली से न जाकर सड़कों से गुजर रहा है।कॉलोनी के निकासी पानी ने करोड़ों की सड़क बर्बाद कर दिया।इस ओर न कॉलोनी के कोलिनाइजर का ध्यान है न नगर निगम का।

 

 

 

समय पर यदि नाली की साफ सफाई की जाई रहती तो सड़क को जर्जर होने बचाया जा सकता मगर नौकरशाही की लापरवाही से अच्छी भली सड़क खराब हो गई।लोगों ने संबंधितों से तत्काल सड़क सुधारने की मांग कि है।इस संदर्भ में वार्ड पार्षद ओम प्रकाश पांडेय से बात करने पर देखता हूं बोले।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close