●शहर हो या गाव हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा: महापौर यादव ● नगर पंचायत बोदरी के द्वारा मुक्तिधाम परिसर में किया गया पौधरोपण ● जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल ● 100 से भी अधिक फलदार पौधों का किया गया रोपण

बिलासपुर 24 जून 2021। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बोदरी के द्वारा मुक्तिधाम परिसर में आज पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया,कार्यक्रम के तहत 100 छायादार-फलदार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव ने पौधरोपण करते हुए कहा कि इंसान के सुख, शाति और समृद्धि का भंडार प्रकृति है। मनुष्य प्रकृति की गोद में ही पलता-बढ़ता है और इसी के साथ जीवन का समापन भी करता है। प्रकृति के साथ मनुष्य का नैसíगक प्यार उसकी भावना में बसा है। जब वह भागदौड़ की जिन्दगी में व्यस्त होता है तो तनिक सुकून और मन की शांति के लिए प्रकृति की गोद में जा बैठता है। आज हम प्रकृति से दूर विकास की अंधी दौड़ में मानवता के विकास और विनाश के बीच करोना से जूझ रहे हैं तो लगता है कि प्रकृति ही इसका निदान, उद्भव और अंत है। अब इंसान को अपनी गलती का अहसास हो गया है। नए पेड़-पौधे लगाकर वो अब कुदरत का कर्ज उतार रहे हैं। साथ ही शहरों का प्रदूषण कम करने का प्रयास भी किया जा रहा है। शहर हो या गाव हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। हमें अपने मन में संकल्प लेना होगा कि हमें प्रकृति से सदभाव के साथ जुड़ कर रहना है। हर व्यक्ति को एक पौधे अवश्य लगाना चाहिए ताकि हरियाली बनी रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासपुर जिलाधीश श्री सारांश मित्तर जी,अनुविभागीय अधिकारी–बिल्हा अखिलेश साहू जी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान जी,छाया विधायक बिल्हा श्री राजेन्द्र शुक्ला जी,शहर-जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक जी,नगर पंचायत अध्यक्ष बोदरी परदेशी ध्रुवंशी जी,राजेश शुक्ला जी ,एमआईसी सदस्य सहित जिला महामंत्री मनोज पाण्डेय,ब्रजेश शर्मा,ब्रजेश दुबे,उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे जी,बिल्हा नपं-उपाध्यक्ष नानक रेलवानी,पार्षद विजय वर्मा, कमलेश नोनिया,पार्षद प्रतिनिधि अशोक जोतवानी, आशीष खत्री, एल्डरमैन प्रहलाद दीक्षित,राज बनवारे, वरिष्ठ केशव पाण्डेय, सुरजीत सिंह,अजय मिश्रा,राम आर्य,
पूर्व सरपंच भैरो चतुर्वेदी,मुन्ना कौशिक,रवि खत्री,ललित तिवारी,दिलेश यादव,सूरज यादव,सहित समस्त कांग्रेसजन एवं जनपद सीईओ,नगर पंचायत सीएमओ,सहित समस्त नगरवासी उपस्थित रहे।

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close