शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में नारियल का अंकुरित पौधा रोपण किया गया
कोरबा 02 जनवरी 2021। अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा संस्था के प्राचार्य पी. पटेल. के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी डी.आर. पटेल एवं श्रीमती कल्पना शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान परिसर की साफ-सफाई ,पेड़ पौधों के आस- पास खरपतवार की साफ- सफाई कर ईंट द्वारा क्यारी बनाना, गोबर खाद डालना, पानी डालना, विभिन्न प्रकार की शो पत्ती एवं फूलों के लिए ईंट के द्वारा क्यारी स्वयं सेवकों द्वारा बनाया गया ।
इस अवसर पर एसएमडीसी के अध्यक्ष अनूप चंद्रा, मंच निर्माण समिति के सक्रिय कार्यकर्ता दिलबोध पटेल ,परमेश्वर दास वैष्णव ,चरण सिदार, संस्था के प्राचार्य पी. पटेल एवं कार्यक्रम अधिकारी डी.आर. पटेल के द्वारा चार नारियल का अंकुरित पौधा विद्यालय परिसर में रोपण किया गया।
इस पुनीत कार्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहायक कार्यक्रम अधिकारी एम.एल. साहू, सरिता महिलांगे, मेम कंवर, रामफल बघेल, राजकुमार पटेल, नान्हे दास महंत, देव कुमार मिरी एवं एलिस दिवाकर ,समीर भारद्वाज, करण दिव्य, प्रकाश खांडे, संजीव बघेल, पूजा पटेल, बिना रानी पटेल, उमा कैवर्ट आदि स्वयं सेवकों का विशेष योगदान रहा ।
Live Cricket
Live Share Market





