पुलिस से छीना झपटी के भाजपाईयों ने जलाया पुतला का हाथ पैर

मौसम साहू कांकेर 06/10/2020 हाथरस में हुए बलात्कार के मामले में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया गया और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुए बलात्कार मामले को मंत्री शिव डहरिया द्वारा छोटी घटना बताने पर भाजपाईयों द्वारा नया बस स्टैण्ड में पुलिस के साथ छीना झपटी के बीच शिव डहरिया का पुतला दहन किया गया और बलात्कार पर राजनीति करना बंद करने के लिए कहा है।

 

 

     मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा कि मंत्री शिव डहरिया ने छत्तीसगढ़ की बेटी के साथ हुए बलात्कार को बहूत छोटा सा बताकर छत्तीसगढ़ के नारियों के साथ अपमान किया है, भाजपा पार्टी का इसका विरोध करती है। उन्होने कहां कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद आए दिन बलात्कार जैसी घटना, डकैत जैसी घटना और नसीली पदार्थ व रेत माफिया का जिस प्रकार घट रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को ऐसा लगता है कि यह बहूत छोटा घटना है। आज जिस प्रकार की घटना हो रही है, इससे कई प्रकार की विकृति पैदा हो रही है और प्रदेश सरकार इस पर किसी प्रकार का संज्ञान नहीं ले रही है। महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आधी आबादी महिलाओं कि और हमारे प्रदेश मंत्री शिव डहरिया जी कहते है कि बलात्कार का मामला छोटी घटना है, जो शर्मशार करने वाली बात है। उन्होने कहा कि मंत्री शिव डहरिया स्थिपा और भूपेश सरकार होश में आएं, क्योकि उत्तर प्रदेश की बेटी हो या फिर छत्तीसगढ़ की बेटी को महिला को दर्द एक समान होता है। वहीं कानून व्यवस्था को सही ना बताते हुए कहा कि सरकार प्रशासन को अपनी मुट्ठी में रखी हुई है, जिसकी वजह से अव्यवस्था हो रही है और अव्यवस्था से बलात्कार, डकैत व गुंडागर्दी जैसी घटनाएं हो रही है। इस पर प्रशासन को दुरूस्त करने की जरूरत है। जिला महामंत्री दीलिप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह, देवेन्द्र भाऊ, हीरा मरकाम, राजा देवनानी, संजय सिंहा, गिरधर यादव, सुमित्रा मारकोले, जागेश्वरी साहू, मीरा सलाम, संजय सिंहा व लोग उपस्थित थे।

 

 

युवा मोर्चा ने दुबारा फूका पुतला

नया बस स्टैण्ड भाजपा जिला मंडल के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा छीना झपटी के बीच भाजपाईयों द्वारा केवल हाथ और पैर को जताला गया, इस पर नाखुश भाजपा युवा मोर्चा ने नया बस स्टैण्ड में दुबारा प्रदर्शन करते हुए शिव डहरिया का पुलता फूका, इस दौरान जिलाध्यक्ष निखिल राठौर, टिकेश्वर जैन, छक्षप्रताप देव दुग्गा, विवेक परते, मनीष जैन, अंशु शुक्ला, संजू साहू, ईश्वर कावड़े व अन्य लोग उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close