सेजेस बालपुर में दीप सजाओ व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
बालपुर 18 सितम्बर 2025 । सेजेस बालपुर में दीपावली पर्व के अवसर पर दीप सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
हायर सेकेंडरी वर्ग में भूमिका (कक्षा 10वीं) ने प्रथम स्थान तथा दीपिका (कक्षा 9वीं) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मिडिल वर्ग में लायरा लहरे (कक्षा 7वीं) प्रथम और दिव्यांशी (कक्षा 6वीं) द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रायमरी वर्ग में अंकिता एवं मानवी (कक्षा 3री) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान तथा लावन्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Live Cricket
Live Share Market


