भगवान श्रीकृष्ण सही अर्थो में जीवन गुरु है _ अरूण साव

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 12 अगस्त 2020। भगवान श्री कृष्ण सही अर्थो में जीवन गुरु है ,क्योंकि हमारे कर्म ही जीवन की दशा और दिशा तय करते है। कर्म की प्रधानता उनके जीवन में सबसे उपर है। बिलासपुर यादव समाज को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।

 

 

उक्त उदगार यादव समाज द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरूण साव (सांसद, बिलासपुर) ने व्यक्त की। अति विशिष्ठ अतिथि अटल श्रीवास्तव( उपाध्यक्ष ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी ) ने कहा कि यादव समाज में जन्मे भगवान कृष्ण से जुड़ी हर बात हमें जीवन के प्रति जागृत होने का संदेश देती है। बिलासपुर यादव समाज को भगवान की जन्म उत्सव मनाने पर बहुत बहुत बधाई। समारोह के अध्यक्ष रामशरण यादव (महापौर’ बिलासपुर) ने कहा कि मानवीय स्वभाव की विकृति और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण करने वाले योगेश्वर श्रीकृष्ण स ही अर्थों में अत्याचार और अहंकार के विरोधी हैं। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जनपद सदस्य- विनोद यादव, पार्षद विष्णु यादव,लक्ष्मी यादव,विजय यादव, पूर्व पार्षद तेजनाथ यादव, सी एल यादव, जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव, सुनील यादव,भईया राम यादव, दीपक यादव, मनोज यादव, अनिल यादव पूर्व सरपंच, रामफल यादव, जोगीराम यादव, सुरेश यादव,रामपुरी यादव, श्रीमती रूखमणी यादव, श्रीमती राही यादव, श्रीमती मंजू यादव आदि ने भी समारोह को संबोधित किया।

 

 

समारोह की शुरुआत करते हुए मुख्य संयोजक डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि गत 35 वर्ष से बिलासपुर यादव समाज श्री कृष्ण की जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाती आ रही है । परन्तु इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण छोटे रूप में सादगी से मनाई जा रही है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।तत्पश्चात बिलासा कला मंच के कलाकारों के द्वारा सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी गईं। इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले संतोष यादव (मुंगेली ) का शाल ,श्रीफल और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया । वहीं जय यादव, जय माधव महिला स्वसहायता समूह ,तिफरा के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। अंत मे प्रसाद वितरण के साथ कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व आगंतुक बंधुओं का आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष नीरज यादव ने किया।

 

 

यादव भवन इमली पारा में आयोजित समारोह को सफल बनाने में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद शिव यादव ,शैलेन्द्र यादव, युवा नगर अध्यक्ष शंकर यादव, अनिल यादव, विष्णु यादव,गोपाल यादव,विजय यादव,उमेन्द्र यादव, श्रवण यादव , सुरेंद्र यादव, शुभम यादव, राहुल यादव, मंजीत यादव, संदीप यादव, सत्येन्द्र यादव, मनोज यादव, लाला यादव, गोपी यादव गोलू ,कु रीना यादव संगीता ,यादव सीमा यादव,दुर्गा यादव, गोपाल यादव , नंद किशोर यादव,आकाश यादव, सतीश यादव, प्रमोद यादव,सुरेश यादव,मेघनाथ यादव , कमल यादव,दिनेश यादव,विनय यादव, राज यादव,गझू यादव,मनोज यादव, लल्ला यादव, स तेंद्र यादव,अक्षय यादव,गणेश यादव, रामावतार यादव, जगदीश यादव, रामकिशुन यादव,प्रकाश यादव, संतोष यादव, विकास यादव, संतोषी यादव, मंजू यादव,कविता यादव, दुर्गी यादव, बीना यादव, संगीता यादव, सुरेखा यादव, सरिता यादव, ममता यादव, पूनम यादव, चेताली यादव, लक्ष्मी यादव, सावित्री यादव, अन्नपूर्णा यादव,शरद यादव, रामकुमार यादव,राजेश यादव,मनहरण यादव,जितेंद्र यादव,जवाहर यादव, रमेश यादव, संजय यादव, अभीलेश यादव,दिलीप यादव,राहुल यादव, रमाकांत यादव, बैजनाथ यादव, बाला राम यादव, गोपाल यादव आदि पदाधिकारी, महिलाएं,युवा,व बच्चो का विशेष योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close