रायपुर 12 अगस्त 2020। प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की धर्मपत्नी वीणा सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसकी जानकारी रमन सिंह ने ट्वीट करके लोगो को दिए है। मिली जानकारी के अनुसार वीणा सिंह के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद सम्पर्क में आये सभी लोगो का सैम्पल जांच के लिए भेजा जा रहा है। तब तक सभी को घर पर ही आइसोलेशन में रखा जा रहा हैं।
डाॅक्टर रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि-
मेरी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने ट्वीट कर वीणा सिंह के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है।