सेवानिवृत डाक अधिकारी जग जीवन लाल प्रेमी का कोरोना से निधन,उनका विगत दिवस रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था,, वे कैथा बिलाईगढ़ के निवासी थे।।
बलौदाबाजार03अप्रैल 2021 / 01अप्रैल 2021 को तड़के करीब सुबह 3 बजे बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम कैथा निवासी जग जीवन लाल प्रेमी उम्र 64 साल का कोरोना से निधन हो गया।कोरोना संक्रमित होने पर उनका इलाज विगत 26 मार्च से रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था उनका ऑक्सीजन लेबल कम होने के कारण उन्हें लगातार ऑक्सीजन की सपोर्ट में रखा गया था तथा उन्हें वेंटीलेटर पर भी रखा गया था लेकिन इसके बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं आ रही थी और 1 अप्रैल को तड़के उनका निधन हो गया।वे मुख्य डाक घर रायपुर में पोस्ट मास्टर और सुपरवाइजर के पदों पर वर्षों अपनी सेवाएं दी।वे सेवानिवृत हुए और अपने परिवार के साथ दुबे कॉलोनी मोवा रायपुर में रह रहे थे।
एक मध्यम वर्ग किसान घर में 20.02.1959 को ग्राम कैथा, विकासखंड बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार(छ.ग.) में एक सामान्य कृषक परिवार में जन्म हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा शासकीय प्राथमिक विद्यालय कैथा में ही सम्पन हुआ प्रारम्भ से ही होशियार और जिज्ञासु व शिक्षा के प्रति अटूट विश्वास करते हुए उन्होनें उच्च शिक्षा बहुत संघर्ष से प्राप्त किया। छात्र जीवन से ही समानता,भाईचारा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे वे अन्याय, ऊंच नीच कभी बर्दास्त नहीं करते थे। भारत सरकार के महत्वपूर्ण संस्था डाकविभाग में अपनी सेवा की शुरुआत सरसीवां , भाठापारा फिर अंतिम में मुख्य डाकघर रायपुर में सेवाएं देते हुए मार्च- 2019 को सेवानिवृत्त हुए। बचपन से ही शिक्षा व सामाजिक विकास के साथ बहुजन विचारधारा को जन-जन पहुँचाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने वाले व्यक्ति के आकस्मिक निधन 01.04.2021 को होने जाने से पूरा परिवार व सतनामी समाज अपना धरोहर खो दिया है,उनके असमय मृत्यु पर परिवार और समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे परिवार के सबसे बड़े थे अपने पीछे एक 83 वर्ष के वृद्ध पिता 2 भाई, 3 बहन, 2बेटी व 2 बेटे को हमेशा के लिए रुलाकर चिरनिद्रा में चले गये।