द्वारिकाधीश यादव को संसदीय सचिव एवं रामकुमार यादव को ग्रामीण पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाया गया।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

बलौदा बाजार – 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने मंत्रियों के कामकाज मे हाथ बंटाने 15 संसदीय सचिव बनाया है जिसका 14 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री निवास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधिवत गोपनीयता का शपथ दिलाया। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने जाती समीकरण एवं क्षेत्रीयता को ध्यान मे रखते हुए संसदीय सचिव बनाया गया है। वही चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाया गया। छ.ग.कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने 2018 के विधानसभा चुनाव मे भी यादव समाज को महत्व देते हुए तीन विधानसभा क्षेत्र खल्लारी से द्वारिकाधीश यादव चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से रामकुमार यादव भिलाई विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र यादव को कांग्रेस पार्टी से टिकट देकर यादव समाज का मान पूरे प्रदेश मे बढ़ाया था।
एक बार फिर आज कांग्रेस पार्टी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ सरकार मे यादव समाज के द्वारिकाधीश यादव को संसदीय सचिव प्रेमसाय सिंह मंत्री स्कूल शिक्षा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक सहकारिता विभाग बनाकर यादव समाज का गौरव फिर प्रदेश मे मा.भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी ने बढाया है। द्वारिकाधीश यादव को संसदीय सचिव एवं चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव को ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष जगनीक यादव,उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव,सचिव सुंदर लाल यादव,कोषाध्यक्ष जी आर यादव,सयुक्त सचिव मनोज यादव,प्रबन्धकारिणी समिति के सचिव आर डी यादव, रंजीत यादव,गणेश गौसेवक, सुकालू यदु,जगत यादव, विक्रम सिंह यादव,नन्दलाल यादव,दशरथ यादव, महासमुंद जिलाध्यक्ष राजू यादव, बिलासपुर जिलाध्यक्ष दीपक यादव,धमतरी जिलाध्यक्ष रमेश यादव, बेमेतरा जिलाध्यक्ष चिंताराम यादव,कोरबा जिलाध्यक्ष रिखीराम यादव, जांजगीर बाबूलाल यादव,राजनंदगांव जिलाध्यक्ष जे आर यादव, धमतरी महानगर के ईकाई अध्यक्ष धनेश्वर यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव,बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव महिला प्रकोष्ठ सुनीता यादव, शारदा यादव,ज्योति रानी यादव, अशोक यादव,बिलासपुर महानगर अध्यक्ष ओमकार यादव,बालोद जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव,युवा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केशव यादव,प्रदेश महामंत्री शिव कुमार यादव, सोहनलाल यादव अध्यक्ष महासमुंद, बिलाईगढ़ अध्यक्ष अभय यादव,जिला सचिव सन्तोष यादव, प्यारे यादव सोमनाथ परिक्षेत्र,भेखराम यादव,मनोज यादव,संजय यादव एवं झेरिया यादव समाज के समस्त पदाधिकारियो ने भूपेश बघेल का आभार जताया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close