बिलासपुर 20जून 2020।आज “रोका – छेका” कार्यक्रम का शुभारभ मोपका के गौठान से पशुओं को चार खिलाकर एक गाड़ी से रवाना करते हुए की गई।
प्रदेश सरकार की इस नई योजना “रोका- छेका” का आज बिलासपुर में शुभारंभ मोपका में नगर निगम द्वारा बनाई गई गौठान से पशुओं को चारा खिलाकर की गई।
सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से सुरक्षित करना है। वर्तमान मे देश में आवारा पशुओं की संख्या भारी मात्र में बढती जा रही है। लोग चारागाह कम होने के कारण अपने पशुओं को खुले में छोड़ दे रहे है व जो गाय दूध देना बंद कर देती है उसे भी पशु मालिक इसी तरह बाहर छोड़ देते है। जिससे ये किसानों की फसलों को चर कर बर्बाद कर दे रहे है। किसान काफी समय से इस समस्या से छुटकारा पाना चाह रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा इसी समस्या के समाधान के लिए व किसानों की फसलों और पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए 19 जून से “रोंका-छेका” संकल्प अभियान की शुरूवात की जा रही है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा.
बिलासपुर में आज इस कार्यक्रम की शुरुआत विधायक शैलेश पांडेय,अटल श्रीवास्तव(उपाध्यक्ष प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी), महापौर रामशरण यादव,नेता प्रतिपक्ष शेख नज़रुद्दीन, जिलाध्यक्ष (कॉंग्रेस) विजय केशरवानी , शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, कमिश्नर नगर निगम प्रभाकर पांडेय सहित एमआई सी मेम्बर ,पार्षद गण व किसानों ने मिलकर मोपका स्थिति गौठान से की है।