बिलासपुर 13 जून 2020। विगत दिनों 18 वार्षिय लड़की के द्वारा श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती के दौरान वंहा के वॉर्ड बॉय के द्वारा रेप करने का बयान सिटी मजिस्ट्रेट के सामने दी गई थी। चुकी लड़की की तबियत बहुत खराब थी वो अपॉलो हॉस्पिटल में भर्ती थी इसलिए संदिग्धों की शिनाख्ती परेड नही की जा सकी थी। अपॉलो से लड़की के डिसचार्ज तक इंतजार किया जा रहा था लेकिन डिस्चार्ज होने के बाद भी लड़की उस हालात में नही थी की वो अपराधियों की शिनाख्ती कर सके। तब उनके परिजनों द्वारा उसके स्वास्थ्य होने तक का समय मागा गया था। जिसे स्वीकार करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व पुलिस द्वारा शिनाख्ती परेड को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया था। इस बीच लड़की की तबियत में सुधार की स्थिति को जानने सिविल लाइन पुलिस द्वारा समय समय पर लड़की के घर जाकर देखा जा रहा था । तभी आज लड़की की हालत में सुधार देखी गई है और वह शिनाख्ती के लिए पूर्ण रूप से तैयार है । जिसकी जानकारी लड़की व उनके घरवालों ने पुलिस को दे दी है।
परेश तिवारी, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, बिलासपुर
उक्त जानकारी सिविल लाइन थाना के प्रभारी परेश तिवारी ने हमे दी तथा जानकारी देते हुए बताया है कि शिनाख्ती की कार्यवाही कल होना था किंतु कल रविवार का दिन होने की वजह से अब सोमवार को शिनाख्ती की कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष व उनके आदेशानुसार की जाएगी।