बिलासपुर 9 जून 2020। राजीव गांधी शिक्षा मिशन सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत कार्यरत शिक्षक पंचायत एवं सहायक शिक्षक पंचायत के माह मई 2020 के वेतन भुगतान के लिये 4 लाख 99 हजार 316 रूपये आबंटित किया गया है।
जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा को 26 हजार 908 रूपये, जनपद पंचायत गौरेला को 1 लाख 12 हजार 347 रूपये, जनपद पंचायत कोटा को 88 हजार 747 रूपये, जनपद पंचायत मरवाही को 30 हजार 77 रूपये, जनपद पंचायत मस्तूरी को 1 लाख 23 हजार 74 रूपये, जनपद पंचायत पेण्ड्रा को 27 हजार 498 रूपये तथा जनपद पंचायत तखतपुर को 90 हजार 665 रूपये आबंटित किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर लिया आशीर्वाद
6 hours ago
महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, बातचीत और वैज्ञानिक आकलन से समाधान निकालने पर जोर
6 hours ago
बस्तर की बदली तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर