बलौदा बाजार – बिलाईगढ़ ब्लॉक के सरसीवा क्षेत्र के सेंटर में रखे मजदूर महिलाओं में से दो अलग अलग जगह में रह रहे महिलाओं को बिच्छू काटने की जानकारी मिली है। घटना दिनांक बीती रात 28 मई की है। इस क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम मनपसार के कवारेंटेन सेंटर में 1 महिला को रात्रि 10 बजे बिच्छू ने काटा वहीं मुड़पार स्कूल के सेंटर में रात्रि के ढाई बजे एक महिला को बिच्छू ने काटा।बिच्छू के काटे जाने की खबर से सेंटर में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तत्काल उप स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हेतराम कर्ष को दी गई।जानकारी मिलते ही उक्त कर्मचारी ने दोनों महिलाओं का ईलाज किया और सुबह फलोअप किया गया दोनों महिलाएं अभी खतरा से बाहर बताते हुए उनके स्वास्थ्य ठीक है बताया गया। कर्ष ने बताया कि वे बिलासपुर में 88,मुड़पार में 83 व टाटा ग्राम में ठहरे 27 प्रवासी मजदूरों का सुबह शाम नियमित रूप से देखभाल व स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं।