तीज मिलन समारोह में बोले CM साय- माताओं-बहनों का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता

गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसएसपी ने ली बैठक

रायपुर, 22 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मंगलवार को राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने माताओं-बहनों से मुलाकात कर उन्हें तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं में महिलाओं का विशेष स्थान है। माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

उन्होंने कहा कि तीज पर्व परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और आपसी प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से प्रदेश की सभी महिलाओं और उनके परिवारों के सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना की।

68 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रहा महतारी वंदन का लाभ

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 68 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1 हजार रुपये की राशि सीधे भेजी जा रही है।

 

उनके अनुसार अब तक 31 किस्तों के जरिए 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं इस राशि का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, बचत और छोटे स्वरोजगार के लिए कर रही हैं।

 

प्रदेश में 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को स्थायी रोजगार, कौशल और स्वरोजगार से जोड़ना भी है।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 13 लाख 85 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अलग-अलग आर्थिक गतिविधियों और छोटे व्यवसायों के जरिए परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।

 

650 करोड़ की लागत से बन रही फिल्म सिटी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और परंपराएं प्रदेश की पहचान हैं। इन्हें देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से फिल्म सिटी तैयार की जा रही है। इससे फिल्म निर्माण और शूटिंग को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनने की बात कही गई।

 

कलाकारों का किया सम्मान

 

समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले कलाकारों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाकार लोकगीत, लोकनृत्य और लोककला के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कलाकारों और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करती रहेगी।

 

राजस्व मंत्री ने लोकगीत से किया स्वागत

 

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने तीज मिलन समारोह में माताओं-बहनों का स्वागत किया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और गांव में शुरुआती दिनों की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

 

इस दौरान श्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत प्रस्तुत कर समारोह में मौजूद महिलाओं का अभिनंदन किया। लोकगीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम में तीज और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग और गहरा हो गया।

 

भगवान गणेश की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजस्व मंत्री के निवास पर विराजित भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और लगातार विकास की कामना की।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ केश शिल्पी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री गौरी शंकर श्रीवास, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, विधायक श्री रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, श्रीमती वीणा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, कलाकार और नागरिक मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close