‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई अपनी कल्पना, 1.29 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

 

जांजगीर-चांपा, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ पहल पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने विचारों को चित्रों और भाषणों के जरिए सामने रखा।

 

बच्चों ने चित्रों में अपने सपनों के भारत की तस्वीर दिखाई। किसी ने विकसित भारत को रंगों के जरिए दिखाया तो किसी ने स्वच्छ, डिजिटल और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को कागज पर उतारा।

 

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया, विकसित भारत 2047, स्वच्छ भारत, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्त भारत, शिक्षित भारत, अंतरिक्ष, डिजिटल साक्षरता, ई-गवर्नेंस और भारतीय संस्कृति जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।

 

1206 स्कूलों में हुई प्रतियोगिता

 

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार जिले के सभी 1206 विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें प्राथमिक स्तर के 56,248, पूर्व माध्यमिक स्तर के 37,798 और हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर के 35,789 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

 

इस तरह कुल 1,29,835 विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।

 

पालक और जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

 

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के साथ पालक, नागरिक और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने चित्रों और भाषणों के माध्यम से विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत को लेकर अपनी सोच साझा की।

 

विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और बोलने की क्षमता दिखाने का मौका मिला। साथ ही उन्हें देश के विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक होने का अवसर भी मिला।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close