मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्नी के साथ किए भगवान लिंगराज के दर्शन

 

रायपुर, 20 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज के दर्शन किए और छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान लिंगराज के दर्शन करने और उनकी पावन भूमि पर आने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने भगवान लिंगराज से छत्तीसगढ़ की लगातार तरक्की और प्रदेश के हर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

 

प्राचीन मंदिर हमारी संस्कृति की पहचान

 

मुख्यमंत्री ने लिंगराज मंदिर की भव्य स्थापत्य कला की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के प्राचीन मंदिर केवल पूजा और आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यता, संस्कृति और शिल्प कला की पहचान भी हैं।

 

उन्होंने कहा कि लिंगराज मंदिर की भव्यता और इसकी शानदार वास्तुकला भारतीय सांस्कृतिक विरासत की समृद्ध परंपरा को दर्शाती है।

 

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच पुराने सांस्कृतिक संबंध

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ-साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

 

दोनों राज्यों की लोक परंपराओं, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत में कई समानताएं देखने को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राओं से दोनों राज्यों के बीच आपसी जुड़ाव और साझा सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होते हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close