आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप

सरगुजा से अयोध्या के लिए रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, 850 श्रद्धालु करेंगे रामलला के दर्शन

बिलासपुर, 16 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को बिलासपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे जिलेभर में करीब 10 लाख दीप एक साथ जलाए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में होगा, जहां उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव की मौजूदगी में 1 लाख 25 हजार आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए जाएंगे।

 

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल भी होंगे रोशन

 

जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 और मल्हार में 11 हजार दीप जलाए जाएंगे।

 

इसके अलावा जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से हर गांव में भी 100 से अधिक आशीर्वाद के दीये जलाने की व्यवस्था की गई है।

 

इन ग्राम पंचायतों में हर घर जलेगा दीप

 

बिल्हा विकासखंड: बैमा, कोरबी, लिमतरी, भटगांव, परसदा भ., सरवनदेवरी, उच्चभट्ठी, धमनी, अकलतरी और देवकिरारी।

महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से मिले डिप्टी CM विजय शर्मा, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

कोटा विकासखंड: नवागांव सल्का, अमाली, नगोई, खोंगसरा, बेलगहना, बानाबेल, पटैता, खैरझिट्टी, खरगहनी, मोहदा, बरद्वार और अमने।

 

मस्तुरी विकासखंड: दर्रीघाट, सीपत, परसदावेद, बेलटुकरी, बिटकुला, खम्हरिया, गतौरा, पंधी, जोंधरा और गोपालपुर।

 

तखतपुर विकासखंड: लोखंडी, बोड़सरा, बिनौरी, खपरी, घुटकू, अमसेना, खरकेना, कोड़ापुरी, विजयपुर, गनियारी, छतौना और खजुरीनवागांव।

 

सरकारी भवनों और योजनाओं के हितग्राहियों के घर भी जलेंगे दीप

 

17 सितंबर की शाम 7 बजे जिले के शासकीय भवनों, स्कूलों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों में भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप जलाए जाएंगे। महिला स्वसहायता समूहों की सदस्याएं अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग करेंगी।

 

बांध, बैराज और नहरों पर भी दीप प्रज्वलन

 

‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत जिले के बांध, बैराज, एनीकट और नहर शीर्षों पर भी दीप जलाए जाएंगे। इस तरह 17 सितंबर की शाम बिलासपुर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close