
सेजेस बालपुर की छात्रा प्राची ने किया शानदार प्रदर्शन
बालपुर। सेजेस बालपुर की कक्षा 10वीं की छात्रा प्राची ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्राची ने न केवल अपने स्कूल में टॉप किया, बल्कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 5वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
प्राची के पिता कान्था राम और माता रमा देवी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए उसे आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने भी प्राची की इस उपलब्धि को उसकी लगन और मेहनत का परिणाम बताया।
इस शानदार सफलता पर प्राची को सभी ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Live Cricket
Live Share Market



