कलेक्टर ने पंचायत सचिवों की ली समीक्षा बैठक, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश

 

जांजगीर-चांपा, 29 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में विकासखंड अकलतरा एवं बलौदा के पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायक और रोजगार सहायकों की संयुक्त बैठक लेकर ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों में सामग्री और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तकनीकी सहायकों, इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तथा लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह के आधार पर शिविर आयोजित किए जाएं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

 

इसके साथ ही उन्होंने पंचायतों में अतिक्रमण हटाने, व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा ज्ञानभारतम् पांडुलिपि सर्वेक्षण और जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने गांवों के विकास के लिए 5 वर्षीय योजनाएं तैयार करने पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं में स्थानीय आवश्यकताओं और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को शामिल किया जाए। साथ ही रोजगारमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने, बेहतर सड़क संपर्क विकसित करने तथा आंगनबाड़ी और पीडीएस भवनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close