गांव-गांव में चावल उत्सव, आवास और रोजगार दिवस का आयोजन

 

जांजगीर-चांपा, 07 अप्रैल 2026। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आज चावल उत्सव, आवास दिवस और रोजगार दिवस एक साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिन लोगों के मकान स्वीकृत हैं, उन्हें बताया गया कि कितना पैसा मिला है, काम कितना हुआ है और आगे क्या करना है। साथ ही लक्ष्य रखा गया कि 90 दिनों के अंदर सभी स्वीकृत मकान पूरे किए जाएं।

 

“मोर गांव-मोर पानी” अभियान के तहत पानी बचाने और बढ़ाने पर खास जोर दिया गया। गांवों में तालाब, जल संरचना बनाने, भूमिपूजन और जागरूकता कार्यक्रम किए गए।

 

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पेड़ लगाने और नर्सरी तैयार करने की भी बात कही गई। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्व-सहायता समूहों के माध्यम से काम देने और मनरेगा के तहत नए काम शुरू करने के निर्देश दिए गए।

 

साथ ही, नए तालाब बनाने के लिए जगह चिन्हित कर जल्द काम शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close