जिला पंचायत की बैठक में कई अहम फैसले, खेती से लेकर पानी तक पर फोकस

 

जांजगीर-चांपा, 7 अप्रैल 2026। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में जिले के विकास, खेती, पानी और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

बैठक में खासतौर पर आने वाले खरीफ सीजन की तैयारियों पर जोर दिया गया। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि किसानों के लिए खाद की कोई कमी न हो। इसके लिए पहले से ही पर्याप्त स्टॉक रखने और सही समय पर वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

धान खरीदी को लेकर भी समीक्षा हुई। कितने किसानों ने धान बेचा, कितना धान खरीदा गया और कितना उठाव हुआ—इन सभी बातों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। निर्देश दिए गए कि गांव-गांव में पानी की समस्या न हो। हैंडपंप, नल-जल योजना और जल जीवन मिशन के तहत पानी की सप्लाई लगातार बनी रहे, इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई।

 

बैठक में यह भी तय हुआ कि जो पंचायत सचिव पिछले 5 साल से एक ही जगह पदस्थ हैं, उनका ट्रांसफर किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी को उसके मूल गांव में पोस्टिंग न दी जाए।

 

इसके अलावा, जिले के उद्योगों और राइस मिलों द्वारा पानी के उपयोग की भी समीक्षा हुई। जिन संस्थानों ने पानी का बिल नहीं चुकाया है, उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस विषय पर 10 अप्रैल 2026 को फिर से बैठक रखी गई है।

 

बैठक में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close