दुर्ग 31 दिसंबर 2020। प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने बुधवार को दुर्ग जिले के पाटन तहसील के अंतर्गत ग्राम घुघुवा में आयोजित गुरू बाबा घासीदास जयंती में मिलन मंडई कार्यक्रम में शामिल हुये। इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम घुघुवा के तालाब के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा भी की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल नें लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास का ‘‘मनखे-मनखे एक समान’’ का संदेश हम सबका आदर्श है। कुछ ही शब्दों में गुरु घासीदास जी ने इतना अद्भुत संदेश देश व दुनिया को दिया है।
इससे यह भी पता चलता है कि हमारी छत्तीसगढ़ी भाषा में हृदय के उद्गारों को व्यक्त करने की कितनी अद्भुत क्षमता है। गुरू घासीदास ने एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहाँ सभी लोग बराबर है। इसमें आदर्श समाज की परिकल्पना है। उनकी संकल्पना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में हम सब बहुत सद्भाव से रहते हैं। सद्भाव हमारी संस्कृति का मूल है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर लिया आशीर्वाद
5 hours ago
महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, बातचीत और वैज्ञानिक आकलन से समाधान निकालने पर जोर
5 hours ago
बस्तर की बदली तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर