खरसियां 10 सितंबर2020। कोविड पॉजिटिव 07 व्यक्ति होम इसोलेट थे । लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच पर घर पहुचे तो वे सभी घर मे न हो कर रायपुर में थे । जिस पर खरसियां पुलिस ने पिता पुत्र पर कोविड नियम के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज की।
होम आइसोलेट का अनुमति प्राप्त कर 07 लोगो ने ईलाज हेतु स्वयं के मकान में होम आईसोलेट पर थे । दिनांक 07.09.2020 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा दोपहर 01:30 बजे वार्ड क्रं. 11 में रह रहे 02 होम आइसोलेट को चेक किये , उनके घर का दरवाजा बंद पाया गया । इसके पश्चात उनके मोबाईल नम्बर से संपर्क किया गया तो मरीज बताया कि अपने बेटे के साथ स्वंय के साधन से रायपुर आया हूँ । दोनो ईलाज के लिये चिकित्सालय में भर्ती हैं । मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद खरसिया के आवेदन पत्र पर से थाना खरसिया में दोनों पिता-पुत्र द्वारा कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर *धारा 188, 269, 270 IPC 3 महामारी एक्ट, 51, 51(a), 51(b), 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 58(1), 58(2), 59, 60 आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर लिया आशीर्वाद
6 hours ago
महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, बातचीत और वैज्ञानिक आकलन से समाधान निकालने पर जोर
6 hours ago
बस्तर की बदली तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर