बिलासपुर 18 अप्रैल 2021। बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल में कोरोना ड्यूटी कर रहे मेडिकल स्टॉफ के लिए शासन द्वारा भोजन की व्यवस्था नही की गई थी। जिससे कोरोना वार्डो में लगातार 08 से 10 घंटे हेवी ड्यूटी करने के बाद भी इन्हें अपने रूम में आ कर भोजन पकानी पड़ रही थी।
विधायक शैलेष को जब इस बात कि जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल कुछ समाज सेवी संस्थाओ को इसके लिए सहयोग करने की अपील की । विधायक पाण्डेय की इस अपील पर समाज सेवी संस्था के पालक जायसवाल- आशीष जायसवाल, चंद्र चुड़ त्रिपाठी व राम अवतार अग्रवाल ने सिम्स में कोरोना ड्यूटी कर रहे मेडिकल स्टाफ की भोजन व्यवस्था के लिए 03 लाख रुपये सहयोग स्वरूप प्रदान किये है। जिसके बाद अब इन मेडिकल स्टॉफ को भोजन उपलब्ध हो सकेगा।
विधायक शैलेष पाण्डेय ने समाज सेवी संस्थाओं के द्वारा किये गए इस सहयोग के लिए आभार माना है, वंही सिम्स की कोरोना स्टाफ ने भी विधायक पाण्डेय का आभार व्यक्त किया है ।