बिलासपुर 15 फरवरी 2021। राज्य शासन के आदेश के बाद आज 9वी से 12 वी तक कि स्कूलों को कुछ निर्देशों के पालन के साथ बच्चो की पढ़ाई के लिए खोलने की अनुमति दे दी गई है। जिसके बाद आज प्रदेश के 9 वी से 12 वी तक कि सभी स्कूलों को खोल दिया गया है।
शहर विधायक व माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सदस्य शैलेश पाण्डेय ने करोना काल के बाद पहली बार खुली स्कूलो में बच्चे आज से पड़ने जा रहे है।लेकिन कोरोना जब तक पूणतः खत्म नही हो जाता या बच्चो को इसकी वैक्सीन नही लग जाती है। तब तक इनकी सुरक्षा का भी ख्याल प्रशासन को बनाये रखना है। जिसे लेकर शहर विधायक शैलेश पाण्डेय ने आज शाहर के स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक पाण्डेय ने आज सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल ,शासकीय मल्टी पर्पस स्कूल व महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल पहुच कर वंहा बच्चो की जोड़ी के साथ सुरक्षा के लिए स्कूल प्रशासन की व्यवस्थाओं को देखा व प्रिंसिपल व स्कूल प्रबंधन से व्यवस्थाओं के संबंध में बात की।
इस दौरान विधायक के साथ संदीप चोपड़े , दसराथि ,अनुभव बाजपाई ,स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षक गण उपस्तिथ रहे ।