बलौदा बाजार जिला में भी बढ़ा लॉक डाउन की अवधि…

पहले 21 अप्रेल तक था लॉक डाउन अब नए आदेश के अनुसार 29 अप्रैल तक बढ़ाई गई

Global36garh न्यूज  संवाददाता कसडोल  मोतीलाल बंजारे

बलौदाबाजार 20अप्रैल 2021 : सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर सहित कई जिला कलेक्टर्स को लॉकडाउन बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिये हैं। राज्य सरकार ने इस दौरान रियायत देने की बात कही है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि रियायतों के साथ लॉकडाउन बढ़ाया जाए। जारी निर्देश के अनुसार पीडीएस दुकानें खुलेंगी, टोकन सिस्टम से खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। ठेलों में कॉलोनियों और मोहल्लों में सब्जी बेचने की अनुमति दी जाएगी। फल, सब्जी, दूध, रसोई गैस की डोर-टू-डोर डिलिवरी की अनुमति दी जाएगी। वहीं, रसोई गैस एजेंसी, पशुओं के आहार से संबंधित दुकानों को खोलने की अनुमति मिलेगी। साथ ही सिर्फ बैंकिंग अधिकारी-कर्मचारी के लिए बैंकों को खोलने की अनुमति दी जाएगी जिसमे सिर्फ बैंकिंग एटीएम कैश रिफिलिंग और ऑफिसियल कार्य होंगे ग्राहकों के लिए अनुमति नहीं होगी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को फल और सब्जी की घर-घर आपूर्ति करने की अनुमति देने का निर्देश दिया है। लॉकडाउन की अवधि में पेट्रोल पम्प, दवाई दुकान, रसोई गैस एजेंसी, हॉस्पिटल एवं पशुओं के आहार से संबंधित दुकानों को खोलने की अनुमति देने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा है, लॉकडाउन की अवधि में कोई भी सब्जी और फल की दुकान नहीं खुलेगी। सब्जी-फल उत्पादक किसानों से सीधे सब्जी-भाजी, फल क्रय कर स्ट्रीट वेन्डर उन्हें कालोनियों, गली-मोहल्लों में घर-घर जाकर बेच सकेंगे। प्रदेश में इस बार जिन जिलों में लॉकडाउन लगा है वहां सब्जी और फलों की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं। लोगों को ताजी-फल सब्जी नहीं मिल पा रही है। वहीं सब्जी और फल उगाने वाले किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लॉक डाउन से छोटे व्यवसायी और मजदूर वर्ग को काफी दिक्क्क्त हो रही है उनको पिछले साल से कमाई नहीं होने से कर्ज की चिंता सताने लगा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close