
ब्रेकिंग न्यूज़:स्वामी विवेकानंदजी को युवाओं ने किया याद
नेहरू युवा केंद्र चांपा के द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ के इंदिरा गांधी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय राहोद में हुआ आयोजन स्वामी विवेकानंद युवा सप्ताह दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें प्रशांत सिंह ठाकुर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में रहे विराजमान ।विशिष्ट अतिथि के रुप में धीरेंद्र नाथ योगी जिला मंत्री , शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमन लता यादव व्याख्याता एवं जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट गाईड।
प्राचार्य जी,आर कश्यप।दीपक कश्यप संचालक शिक्षण समिति प्रोफेसर आनंद कश्यप , लीना जी ऋषभ योगी प्रोफेसर रामायण कश्यप जीपी कौशिक सहायक अध्यापक अनिरुद्ध कश्यप मुख्य अतिथि ने बताया आज आधुनिक परिवेश में युवाओं को राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। विशिष्ट अतिथि ने बताया युवाओं को जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी सतत निरंतर परिश्रम करें निश्चित सफलता मिलेगी। इस कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार टंडन सहयोगी उमेश कांत अमित कुमार।देश भक्ति एवं राष्ट्र के निर्माण भाषण प्रतियोगिता में कुल 14 लोगों ने भागीदारी निभाई जिसमें सर्वप्रथम चंद्रप्रभा साहू, द्वितीय पंकज कुमार ,तृतीय राकेश साहू विजय हुए तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।



