
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एम आर निषाद बलौदाबाजार भाटापारा दौरे पर पहुंचे ।।
बलौदाबाजार 22 अक्टूबर 2021 । जिले में मछुआरों को लाभ और योजनाओं से अवगत कराने जिला पंचायत सभाहाल में जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा के अध्यक्षता में अधिकारियों और मछुआ समिती के साथ बैठक की।

बलौदाबाजार मुख्यालय के सर्किट हाउस में एक संक्षिप्त प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के हित के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे मछुआ समुदाय के साथ समाज के अन्य वर्गों के लोग जो मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रम से लाभान्वित करने के साथ ही उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए मछुआ कल्याण बोर्ड कार्य कर रहा है मछुआरों की बेहतरी एवं उनकी समस्याओं के निदान के लिए इस व्यवसाय से जुड़े लोगों से सुझाव प्राप्त कर आगे की कार्य योजना तैयार करने की बात कही वर्तमान में जिले में 72 मछुआ समिती है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एम आर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ राकेश वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत बलौदाबाजार भाटापारा, दिनेश फुटान सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड ,आर एन आदित्य सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड, गायत्री कैवत्य प्रदेशअध्यक्ष मछुआ महिला कांग्रेस , नरेश निषाद महामंत्री मछुआ कांग्रेस छत्तीसगढ़, मन्नूलाल निषाद जिलाध्यक्ष मछुआ कांग्रेस बलौदाबाजार भाटापारा सुमित्रा घृतलहरे महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ , तरुण खटकर पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार भाटापारा , रामाधार पटेल अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ बलौदाबाजार भाटापारा, अधिवक्ता जवाहर पड़वार जिले के मछुआ समिती विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।



